{"_id":"69791953c817697e9d073ab0","slug":"international-flight-service-will-start-from-kushinagar-airport-from-15th-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1210424-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट से 15 से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट से 15 से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा
Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 फरवरी से नियमित विमान सेवा शुरू होना लगभग तय हो गया है। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच उड़ान संचालन को लेकर सहमति बन गई है। विमानन कंपनी ने दिल्ली-कुशीनगर-वाराणसी-बैंकाक रूट का प्रस्तावित शेड्यूल भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह 9:30 बजे कुशीनगर आगमन समय को मंजूरी दे दी गई है, जबकि रिटर्न फ्लाइट के समय में आंशिक बदलाव को लेकर बातचीत चल रही है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।
मालूम हो कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम अब तक तीन से चार बार एयरपोर्ट का दौरा कर चुकी है। निरीक्षण के बाद कंपनी ने उड़ान संचालन के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश कुमार राय ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को आवश्यक ऑपरेशनल स्पेस भी उपलब्ध करा दिया है, केवल एग्रीमेंट की औपचारिकता बाकी है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा किए जाने की संभावना है।