{"_id":"6a88b38e8f84d2aa2c08176c","slug":"interacted-with-youth-during-gen-g-connect-yatra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166263-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेन जी कनेक्ट यात्रा में युवाओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेन जी कनेक्ट यात्रा में युवाओं से किया संवाद
Sat, 22 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया/सपहा। जस्टिस मोर्चा की तरफ से निकाली जा रही जेन जी कनेक्ट यात्रा कुशीनगर पहुंची। महात्मा बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली की तरफ मुख्य गेट पर नुक्कड़ सभा कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके अलावा नुक्कड़ सभा के माध्यम से छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से संवाद किया गया। जस्टिस मोर्चा से जुड़े प्रियेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश का युवा पेपर लीक, लंबित भर्तियों, खाली सरकारी पदों, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से परेशान है।
उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सवालों को गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचाना तथा युवाओं को इन मुद्दों पर एकजुट करना है। उन्होंने छात्रों और युवाओं में पंफलेट वितरित कर बताया कि यात्रा देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और रायबरेली होते हुए दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी। संवाद