फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inter college students will get O-level training

Kushinagar News: इंटर काॅलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगी ओ-लेवल की ट्रेनिंग

Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inter college students will get O-level training
पडरौना। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के सहयोग से आईसीटी लैब युक्त राजकीय इंटर काॅलेजों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को ओ लेवल पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जो एक साल में सीसीसी और चार साल में ओ लेवल का सर्टिफिकेट देगा। जिला कोर्डिनेटर माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि नाइलिट के साथ समग्र शिक्षा माध्यमिक का एक अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया है। नाइलिट के ओ-लेवल पाठ्यक्रम में चार माड्यूल्स सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक प्रतिवर्ष एक माड्यूल निर्धारित होगा, जिसमें विद्यार्थी परीक्षा देगा एवं उत्तीर्ण होने के उपरान्त ही माड्यूल वार प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। नाइलिट ओ-लेवल के पहले माड्यूल को उत्तीर्ण करने के उपरांत विद्यार्थियों को सीसीसी प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नई भर्ती के लिए एक अनिवार्य योग्यता है। विद्यार्थी यदि निरंतर कक्षा 12 तक नाइलेट द्वारा चलाये गये ओ-लेवल पाठ्यक्रम को पढ़ता है तथा समस्त चार माड्यूल्स में पास होता है एवं ओ लेवल आधारित प्रोजेक्ट जमा करता है तो उसे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त ओ लेवल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed