फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Intentions was reflected in the spirit of patriotism'

‘इरादों में झलकता था देशभक्ति का जज्बा’

Tue, 12 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को जनपद में कई जगह मनाई गई। विद्यालय और स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्रोत और सच्चा देशभक्त बताया। पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्रों ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसके कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुक्खी शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गरीबों की सेवा को सर्वोपरि माना। इस कार्यक्रम में डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवा वर्ग के लिए ऊर्जा के समान हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिल राठी, डॉ. जेपी जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शमशेर मल्ल, आलोक भारद्वाज, सतीश खरवार, अभिषेक सैनी, जयराम मिश्र, सोनेलाल कन्नौजिया, शैलेंद्र सहित विद्यालय परिवार के कई लोग मौजूद थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी यूएनपीजी कॉलेज के परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। नगर कार्यवाह दीपक ने स्वामी विवेकानंद की बदौलत भारत का नाम विदेश में भी छाया। देशभक्ति का जज्बा उनके इरादों में झलकता था।

इस मौके पर नगर मंत्री नवनीत तिवारी, नगर सह मंत्री बालकृष्ण यादव, आदित्य दीक्षित, नूतन, अनुज दुबे, चंदन सिंह, शशिकांत, रविशंकर चौहान आदि मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से रवींद्रनगर में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन सीडीओ केदारनाथ सिंह ने किया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व के धनी ही नहीं विचारक भी थे।

उन्होंने युवा वर्ग को सही दिशा दिखाई और देश प्रेम का भाव उत्पन्न किया। यही वजह है कि हम हर वर्ष 12 जनवरी को उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस कार्यक्रम में आयोजक लोकनाथ शुक्ल, बबलू, माया शर्मा, शोभा यादव, पूजा तिवारी, नीरज मिश्रा, नीरा भारती, कुसुम यादव, विजय चौहान, जमालुद्दीन, आंचल शर्मा, सिकंदर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

महर्षि पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी की जयंती एक साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जहां विद्वता की प्रतिमूर्ति थे, वहीं महर्षि महेश योगी भावातीत ध्यान के प्रणेता थे। दोनों महापुरुषों ने समाज के लिए अद्वितीय योगदान दिया।

इस मौके पर सामान्य ज्ञान और कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान सर्वेश कुमार, आशीष कुमार, राजदेव कुशवाहा, नील कमल, उर्वशी, अर्चना, अंशु समेत कई शिक्षक भी मौजूद थीं। ह्यूमन केयर फाउंडेशन के सदस्यों ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई।


इस संगठन के सदस्यों ने मलीन बस्ती के लोगों के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इन युवकों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed