फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Intellectual conference tomorrow in Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर में बुद्धिजीवी सम्मेलन कल

Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Intellectual conference tomorrow in Kushinagar
पडरौना। कुशीनगर में 26 फरवरी को बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने शनिवार को राम-जानकी मठ कसया में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धारा को मुकाम तक पहुंचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को विकसित बनाने का चुनाव है। देश का प्रबुद्ध जन देश विकसित बनाने के लिए आगे आए इसलिए भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र की तरफ से 26 फरवरी को कुशीनगर के एक होटल में गोरखपुर क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग का सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि शामिल होंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक निखिलेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed