फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to remove shops set up on the footpath

Kushinagar News: फुटपाथ पर सजीं दुकानों को हटाने का निर्देश

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove shops set up on the footpath
कसया नगर में सड़क की पटरियों पर अवैध तरीके लगे दुकानें को हटाने का चेतावनी देते तहसीलदार  धर्मव
कसया। छठ पर्व पर जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार की शाम को कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह और सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर का भ्रमण किया। सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में लंबे समय से फुटपाथ पर दुकानदार अवैध रूप से कब्जा जमाए पड़े हैं। इससे सड़क की चौड़ाई घट गई है। वहीं ई-रिक्शा और ठेला चालकों के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। इससे नगरवासियों और राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छठ पर्व को देखते हुए कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह और सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर का भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों कोे अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान यदि दुकानदारों ने निर्देशों का पालन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed