फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions Issued to Issue Caste Certificates After Thorough Verification

Kushinagar News: गहन जांच कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश

Fri, 15 May 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions Issued to Issue Caste Certificates After Thorough Verification
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक हुई। जाति प्रमाण पत्र प्रकरणों में गहन स्थलीय सत्यापन एवं स्पष्ट कारण अंकित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रत्येक प्रकरण में पक्ष एवं विपक्ष की बातों को सुनने के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तहसीलदारों को जाति संबंधी विवादों का निस्तारण सामाजिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के प्राप्त आवेदनों एवं संबंधित प्रकरणों की तहसीलदार स्वयं जांच करें। आवेदक के सामाजिक, पारिवारिक एवं वैवाहिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए स्थलीय सत्यापन के बाद शासनादेश के अनुसार निस्तारण करने का निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के जाति प्रमाण पत्र आवेदन को स्वीकृत अथवा निरस्त किया जाता है तो उसके संबंध में स्पष्ट एवं तथ्यात्मक कारण अंकित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित मामलों में वादी अथवा प्रतिवादी की तरफ से जनता दर्शन अथवा समाधान दिवस में शिकायत प्रस्तुत करना निर्धारित शासकीय प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है। अथवा किसी अन्य व्यक्ति के जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति है, तो शासन की तरफ से निर्धारित प्रारूप पर जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के समक्ष अपील की जाएगी। डीएम ने कहा कि जनपदीय समिति के निर्णय से असंतुष्ट होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित मंडलीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के समक्ष अपील कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति राज्य समिति के निर्णय से भी संतुष्ट नहीं है, तो वह माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अपील कर सकता है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed