फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions given for action on prescription of medicine outside the hospital

Kushinagar News: अस्पताल के बाहर की दवा लिखे जाने पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 26 Oct 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for action on prescription of medicine outside the hospital
20 अक्टूबर को प्रकाशित खबर।
- डीएम और एसपी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का निरीक्षण
विज्ञापन

- 20 अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी खबर


कसया। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। इसमें इमरजेंसी व ओपीडी में साफ-सफाई और भर्ती मरीजों को अस्पताल के बाहर की दवा लिखे जाने की जानकारी ली। संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
डीएम उमेश मिश्रा ने एसपी धवल जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन, ऑक्सीजन मशीन के रख-रखाव, बेड पर गंदे चादर एवं साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से डेंगू, मलेरिया, रक्तचाप आदि की जांच व ओपीडी, आईपीडी में आने वाले मरीजों में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान प्रसव के लिए आई महिला सुमन देवी के पति टुनटुन कश्यप ने बताया कि अस्पताल से कुछ दवा मिली है। लगभग एक हजार रुपये की दवा बाहर से खरीदनी पड़ी है। इस पर डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को मरीज के बाहर से दवा खरीदने के बारे में संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डॉ मारकंडेय चतुर्वेदी, डॉ. आशुतोष पांडेय, वसीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed