फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for timely disposal of pending cases

Kushinagar News: लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Wed, 25 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Instructions for timely disposal of pending cases
हाटा। नगर पालिका कार्यालय का मंगलवार को एडीएम वैभव मिश्रा ने निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों का जायजा लिया। जहां कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के लिए संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने पत्रावली रजिस्टर, आय-व्यय अभिलेख, कर वसूली से संबंधित दस्तावेजों तथा लंबित प्रकरणों की फाइलों की जांच की। शासन की मंशा के अनुसार सभी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर वसूली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन तथा जन शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। एडीएम ने कार्यालय अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा नियमित मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। अंत में उन्होंने कर्मचारियों को समय पालन और अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed