फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for disposal of pending complaints and investigations

Kushinagar News: लंबित शिकायतों, विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश

Mon, 26 May 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Instructions for disposal of pending complaints and investigations
पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी के प्रारंभ में स्थिति की जानकारी ली गई तथा जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। इसमें कर्मचारियों की ओर से पूर्व में बताई गई समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने एवं पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए मिले संसाधनों जैसे कूलर, पंखा, लाइट, शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने, बैरक व आवासीय परिसर की साफ-साफई आदि के संबंध में निर्देशित किया। एसपी ने विधिवत समीक्षा कर वरासत व हस्तानांतरण के शस्त्र लाइसेंस से संबंधित डीसीआरबी में भेजे गए आवेदन पत्रों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। आरक्षी भर्ती से संबंधित चरित्र सत्यापन के संबंध में समीक्षा की गई। पूर्व में दिए गए टारगेट गुंडा, गैंगेस्टर, एचएस, गैंग पंजीकरण, गैंग चार्ट एवं एक से अधिक बार गोवध व गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


साइबर थाना/साइबर सेल में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। मानिटरिंग सेल में पैरवी के लिए लंबित अभियोगों की समीक्षा व जेल में निरुद्ध कैदियों व अपराधियों के बेल निरस्तीकरण के लिए प्रभावी पैरवी करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


विभिन्न अभियानों मिशन शक्ति, यातायात जागरुकता अभियान, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा विशेष अभियान के तहत की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed