फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for 100% completion of development works

विकास कार्यों को शत प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश

Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions for 100% completion of development works
विकास कार्यों को शत प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन

पडरौना। आकांक्षात्मक विकासखंड की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस बैठक में डीएम ने आकांक्षात्मक विकासखंड विशुनपुरा में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और उन्हें शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति के प्रति सीएम गंभीर हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि विशुनपुरा विकास खंड को आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में चुना गया है। यहां सरकार की प्रत्येक योजना को क्रियान्वित कराना है। उन्होंने इस विकासखंड में सभी संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी। डीएम ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस मुद्दे पर वह गंभीर हैं। डीएम ने उपस्थित विभागाध्यक्षों को कार्य एवं योजनाओं की प्रगति के बारे में में शुद्ध आंकड़े फीड करने के निर्देश दिए। आकांक्षात्मक विकास खंडों में सरकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने इसकी नियमित समीक्षा बैठक के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ राजनाथ गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed