फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspired to vote by taking out rally

रैली निकाल कर मतदान के लिए किया प्रेरित

Sat, 19 Feb 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inspired to vote by taking out rally
उजारनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकालते बच्चे ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
रैली निकाल कर मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और रैली निकाली का आयोजन हुआ। इसमें सरकारी कर्मचारी और स्कूल छात्र-छात्राओं ने मतदान को प्रेरित करने वाले स्लोगन बोलकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि संविदान देश के लोगों को मतदान का अधिकार दिया है। क्योंकि मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान कार्य में बढ़चढ़ कर शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर पंचायत की ओर से कस्बा में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को रवाना करते हुए सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा व ईओ अम्बरीश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबुती के लिए शत प्रतिशत मतदान करना लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके बाद रैली को जवाहरनगर, स्वर्णनगर, पटेलनगर, गांधी नगर, मेन रोड, तुलसीनगर, किदवईनगर, शास्त्रीनगर, सीसी रोड आदि मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैजनाथ वर्मा, शैलेंद्र मद्धेशिया, मार्कंडेय वर्मा, विकास मिश्र, रवि विश्वकर्मा, आदित्य वर्मा, अजय जायसवाल, रामजी कसेरा, विकास वर्मा, मनोज जायसवाल, रिंकु गौतम, मनोज चौरसिया, राज वर्मा, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय भीष्वा मठवालगिरी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूक रैली निकाली। इसमें लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रियंका मिश्रा, मधुलता, वीरेंद्र मिश्र, विन्द्रावती, अनिता, शकुंतला, आरती, बलराम, मुन्नीलाल, जगदीश यादव, रामसेवक आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत तमकुहीराज की ओर से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कुली बच्चों ने लोगों को मतदान करने की अपील किया। नगर पंचायत के प्रशासक भावना सिंह ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली को ओवर ब्रीज चौराहा, तरयारोड सहित पूरे कस्बा में भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी एएन सिंह, चौकी प्रभारी रणजीत सिह बघेल, कुदंन पांडेय, अजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अुनसार संविलियन विद्यालय शंकर पटखौली की तरफ से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जेपी कुशवाहा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुुई। इसमें छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय उजारनाथ की तरफ से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें गांव के लोगों को पहले मतदान, बाद में खान-पान की नारा देकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जयहिंद गोंड़, घनश्याम प्रसाद, अभिषेक अग्रवाल, गोरखनाथ राय, हरिकेश शर्मा, जयपाल, विनय श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुशवाहा, रामप्रवेश शर्मा, बाबुनंद, रफीक अली, जावेद, असलम आदि मौजूद रहे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराजटामपुर परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बाद गांव मं रैली निकाली कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट एसएन त्रिपाठी ने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है। इसलिए इस चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
इस दौरान प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र, अरुण कुमार, रागिनी गुप्ता, सद्दाम, आरिफ, वेद प्रकाश पांडेय, रीमा यादव, बृजेश पाल, हरीश नायक, शशि कला, नवनीत सिंह, मनीषा आदि मौजूद रहे।

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के अहिरौली और कंठीछपरा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। रैली को ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान नगई राजभर, महेंद्र शाह, भरत प्रसाद, रमाकांत भारती, उषा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed