फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspector line spot on wrongly challaning the bike

कुशीनगर: गलत ढंग से बाइक का चालान करने पर दरोगा लाइन हाजिर

Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
विज्ञापन
Inspector line spot on wrongly challaning the bike
पडरौना/कसया। कसया में एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने और बाइक का गलत ढंग से चालान काटने की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। इस मामले में एसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग हुई है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के भलुही मदारी पट्टी निवासी नीरजधर द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की शाम वह कसया बस स्टेशन स्थित किराना की दुकान के सामने बाइक खड़ी करके सामान लेने गए। तभी कसया में तैनात दरोगा और तीन सिपाही पहुंचे। उन लोगों ने बाइक का चालान करने की बात कही। सड़क के किनारे खड़ी बाइक का चालान काटने का नीरजधर ने विरोध जताया। आरोप है कि इससे नाराज होकर पुलिसकर्मी अपशब्द कहते हुए उनको थाने में ले गए।
विज्ञापन

वहां उनको पीटकर हवालात में बंद कर दिया। उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान छीन लिया। मामले की जानकारी पाकर एसएचओ पहुंचे तो महज 37 सौ रुपये ही लौटाए गए। इसके बाद पुलिस ने उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष कृष्णमोहन पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीओ कुंदन सिंह से मिलकर उपनिरीक्षक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि गलत चालान काटने के मामले में उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed