{"_id":"6b01fe9585403108820732ca","slug":"inspection-of-ultrasound-and-pathology-centers-operators-pull-down-shutters-and-flee-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-172805-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, संचालक शटर गिराकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, संचालक शटर गिराकर भागे
विज्ञापन
जोकवा बाजार। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार ने कस्बे के अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच की। प्रशासन की टीम पहुंचने की सूचना मिलते ही कई संचालक अपने केंद्रों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।
ऐसे संचालकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नायब तहसीलदार संदीप कुमार, सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. साजिद हुसैन और हल्का लेखपाल नंदलाल पाठक की टीम ने हॉस्पिटल रोड और ब्लॉक रोड स्थित अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी केंद्रों के अभिलेखों की जांच की। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कई केंद्र संचालक प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया जी अक्षय दीपक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। मरीजों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलना जरूरी है। सभी केंद्र संचालक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।