फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspection of the construction work of the vegetable market, instructions to speed up the work

Kushinagar News: सब्जी मंडी के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Inspection of the construction work of the vegetable market, instructions to speed up the work
कसया। नगर के गोला बाजार स्थित निर्माणाधीन नवीन सब्जी मंडी के निर्माण कार्य का नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए मंडी के मुख्य शेड, हाट बाजार, पार्किंग क्षेत्र और जल निकासी व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि करीब 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाएगा। यह सब्जी मंडी किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण होगी। यह न केवल आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि सब्जियों की बिक्री को व्यवस्थित बनाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के गोला बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी का 84 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे दुकानदारों के लिए हाट बाजार, पाथवे, सीसी रोड, शौचालय सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed