{"_id":"610aca6c8ebc3eeb4c500fd2","slug":"inspection-kushinagar-news-gkp404423679","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन ने ठोकर के कटान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन ने ठोकर के कटान का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सईएन ने ठोकर के कटान का लिया जायजा
एपी बांध के किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर का कटान कर रही है गंडक नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड के एक्सईएन ने बुधवार को अभियंताओं के साथ नोनियापट्टी के निकट एपी बांध के किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर का जायजा लिया। उन्होंने ठोकर के क्षतिग्रस्त नोज के साथ डाउनस्ट्रीम में हो रहे कटान व बचाव कार्य का भी निरीक्षण किया। अभियंताओं व ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली।
गंडक नदी में पानी का बहाव घटने के बाद भी बाघाचौर ग्राम सभा के नोनियापट्टी में किलोमीटर 12.860 पर बना ठोकर एक सप्ताह से गंडक नदी के निशाने पर है। नदी इस ठोकर पर चार बार कटान तेज कर चुकी है, लेकिन हर बार समय से बचाव कार्य शुरू करा दिए जाने के चलते यह ठोकर अभी तक बचा हुआ है। मंगलवार को सुबह एक बार फिर कटान तेज हो जाने से इस ठोकर के नोज का लगभग बीस मीटर हिस्सा नदी की धारा में बह गया था। इससे बांध पर काम कर रहे मजदूरों में खलबली मच गई थी। कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अभियंता लगे हुए हैं और बचाव कार्य लगातार जारी है।
बुधवार को बाढ़ खंड के एक्सईएन महेश कुमार सिंह अपने सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी के साथ एपी बांध के नोनियापट्टी गांव पहुंचे और गंडक नदी के कटान से क्षतिग्रस्त ठोकर के नोज का जायजा लिया। उन्होंने डाउन स्ट्रीम में बैकरोलिंग के चलते लगातार हो रहे कटान और सुरक्षा के लिए कराए जा रहे बचाव कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं से नदी के रुख और सुरक्षात्मक उपायों के बारे में भी जानकारी ली और किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर को एपी बांध की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बचाव कार्य मे तेजी लाए जाने व ठोकर की सुरक्षा को मजबूत बनाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बाढ़ खंड के जेई चंद्रप्रकाश, रमेशधर दूबे, राकेश कुमार, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार मौर्य सहित भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री जेके सिंह, पूर्व प्रधान हीरालाल यादव, दीनानाथ सिंह, अरविंद सिंह पटेल, पप्पू सिंह, पन्नालाल यादव, राकेश कुमार, नागेंद्र सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद थे।