फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Insects found in container; samples taken of Rasgulla and Boondi.

Kushinagar News: कंटेनर में मिले कीड़े, रसगुल्ला और बूंदी के लिए नमूने

Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Insects found in container; samples taken of Rasgulla and Boondi.
कसया बस स्टेशन के समीप मिठाई की दुकान का जांच करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक। सोशल मीडिय
कसया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच के लिए बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ बस स्टेशन के सामने मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। मिठाई रखने वाले कंटेनर में कीड़े और आसपास गंदगी पाए जाने पर दुकानदार को साफ-सफाई के निर्देश के साथ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

एक दुकान से लड्डू की बूंदी और दूसरी के कारखाने से रसगुल्ले का नमूना लिया गया। कार्रवाई की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार न्यायिक विजय यादव, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय और स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा की टीम के साथ सिंधी स्वीट्स हाउस पहुंचे। दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदार को फटकार लगाई और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यहां से लड्डू की बूंदी का नमूना लिया गया। बगल में जायसवाल स्वीट हाउस में मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई।
विज्ञापन

दुकान में व्यवस्था संतोषजनक मिलने के बाद टीम मिठाई बनाने वाले कारखाने में पहुंची। वहां मिठाई रखने वाले एक कंटेनर में कीड़े मिले। आसपास भी गंदगी फैली थी और रसगुल्लों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को कड़ी हिदायत देते हुए कारखाने में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। टीम ने रसगुल्ले का नमूना भी एकत्रित किया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी हाल में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। दुकानों और कारखानों में गंदगी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंदगी बीमारियों की जड़ है। लोग इन दुकानों से खाद्य सामग्री खरीदते हैं, इसलिए उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

कसया बस स्टेशन के समीप मिठाई की दुकान का जांच करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक। सोशल मीडिय

कसया बस स्टेशन के समीप मिठाई की दुकान का जांच करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक। सोशल मीडिय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed