फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocents snatched by the jaws of death while at play, everything ended in a single instant.

एक चूक और सब खत्म: खेलते समय हुए हादसे में तीन मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 10 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 May 2026 02:34 AM IST
सार

ईंट बनाने के लिए निकाली गई मिट्टी से बने बड़े गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। बच्चे खेलते-खेलते उसी के पास पहुंच गए। देखते ही देखते चारों बच्चे पानी में गिर पड़े। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया। वह रोते-बिलखते दौड़कर परिजनों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Innocents snatched by the jaws of death while at play, everything ended in a single instant.
इसी गड्ढे में बच्चों की डूबकर मौत हुई थी. जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह का माहौल रोज की तरह सामान्य था। मजदूर परिवार अपने-अपने काम में जुटे थे और उनके मासूम बच्चे पास में खेल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में हंसी-खुशी मातम में बदल जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट बनाने के लिए निकाली गई मिट्टी से बने बड़े गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। बच्चे खेलते-खेलते उसी के पास पहुंच गए। देखते ही देखते चारों बच्चे पानी में गिर पड़े। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया। वह रोते-बिलखते दौड़कर परिजनों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

बच्चे की बात सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर मौके की ओर दौड़े। परिजन बदहवास हालत में गड्ढे में उतर गए और बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों में सन्नाटा पसर गया। मृत बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने का प्रयास करती रहीं। मजदूरों का कहना था कि भट्ठों पर मिट्टी खनन के बाद बने गहरे गड्ढों की न तो घेराबंदी कराई जाती है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम होते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद ऐसे गड्ढों में पानी भर जाने से वे छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed