{"_id":"68619137e2aa5491a90ca18b","slug":"innocent-dies-due-to-snake-bite-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-140538-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्पदंश से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्पदंश से मासूम की मौत
Mon, 30 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी बजार में शनिवार शाम को दरवाजे के पास खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान अशोक यादव के पुत्र अंकित के रूप में हुई है।
बच्चा घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। अचानक सांप ने उसे काट लिया। बच्चे को रोता देख परिवार के लोगों ने पहले मधुमक्खी के काटने की आशंका जताई। लेकिन जब रात को बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तब उसे कोटवा ले जाया गया। कोटवा में चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
परिवार के लोग बच्चे को जीवित समझकर एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी परीक्षण के बाद बच्चे की मृत्यु की पुष्टि की गई। परिवार शव को घर वापस ले आया और रविवार सुबह शव काे दफन कर दिया गया। मासूम की असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।