फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent Child Falls into Boiling Syrup; The Light of the Home Is Extinguished

Kushinagar News: खौलते शीरे में गिरा मासूम, बुझ गया घर का चिराग

Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Innocent Child Falls into Boiling Syrup; The Light of the Home Is Extinguished
मृतक आशीष की फाइल फोटो।
पटहेरवा। चाय की दुकान में जलेबी के लिए तैयार खौलते शीरे में गिरकर तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। हादसे के बाद दुकान सूनी पड़ी है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

महुअवा देवरिया गांव निवासी गोविंदर गुप्ता का बेटा गोलू कुछ समय पहले तक विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ दिन पूर्व वह गांव लौटा और घर के पास ही रोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। करीब छह माह पहले काजीपुर हाईवे के किनारे टिनशेड में चाय की दुकान खोल ली। दुकान पर उसकी पत्नी पूजा, भाई रघु और तीन वर्षीय इकलौता बेटा आशीष भी दिनभर साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह रोज की तरह दुकान खुली थी। जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में शीरा तैयार किया गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम आशीष गर्म शीरे से भरी कड़ाही में गिर पड़ा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद देर शाम उसकी जान चली गई। आशीष अपने माता-पिता की की इकलौती संतान था। आशीष के जन्म के बाद ही परिवार में खुशियां लौटी थीं और माता-पिता उसे बेहद दुलार करते थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घर में सन्नाटा पसरा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से परिवार को एक संतान का सहारा मिला था, लेकिन नियति ने उसे भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed