फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured youth kept suffering on the road for half an hour, police did not reach

Kushinagar News: सड़क पर आधे घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, नहीं पहुंची पुलिस

Sun, 08 Oct 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Injured youth kept suffering on the road for half an hour, police did not reach
- हलका दरोगा नहीं रिसीव कर रहा था मोबाइल लोगों ने टेंपो से भेजा जिला अस्पताल
विज्ञापन

- घटना स्थल से कसया थाने की दूरी करीब 6 किमी, पुलिस को पहुंचने में लगे 40 मिनट
साखोपार। हादसे में बाइक सवार मुकेश सिंह (26) घायल हो गया। वह सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो राहगीरों ने टेंपो से घायल को जिला अस्पताल भेजा। लोगों का आरोप है कि हलका दरोगा को इसकी जानकारी दी गई। देरी होने पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर बुजुर्ग निवासी मुकेश सिंह किसी काम से कसया जा रहे थे। अभी वह कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास पहुंच थे कि तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार सड़क पर गिर कर तड़पने लगा। इसकी जानकारी लोगों ने हलका दरोगा चंदन मौर्य को दिया। पुलिस को आने में देरी होने पर लोग दरोगा को कई बार फोन मिलाए, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों ने टेंपो से घायल को जिला अस्पताल भेजा । इसके बाद घर वालों को फोन से सूचना दी गई।
विज्ञापन


करीब 40 मिनट बाद सिपाहियों के साथ पहुंचे दरोगा लोगों से जानकारी लेकर लौट गए। लोगों का कहना है कि कसया से बाड़ीपुल की दूरी करीब छह किमी है। इतनी दूरी तय करने 40 मिनट लग गए। घायल के सिर में चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी है। प्रभारी इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हुआ है। सूचना पर तत्काल दरोगा को भेजा गया। पहुंचने में क्यों देरी हुई। इसकी जानकारी कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed