फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injured in rampage collapsed, road jam

दो माह पूर्व मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

Wed, 09 Sep 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
injured in rampage collapsed, road jam
दो माह पूर्व मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में दो माह पूर्व हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आया तो आरोपियों पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने शव को दुदही- पडरौना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। काफी मान मनौव्वल करके पुलिस ने जाम समाप्त कराया।

बड़हरा गांव निवासी चंद्रिका (60) का दो माह पहले अपने घर के ही किसी सदस्य से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पड़ोसी ने आकर चन्द्रिका की पिटाई कर दी थी। इसमें चन्द्रिका को गम्भीर चोट आई थी। घायल चन्द्रिका का इलाज जिला अस्पताल में कराकर परिजन घर लेकर लौट गए थे। घर में रखकर दवाई दे रहे थे। बुधवार की सुबह चंद्रिका की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शाम करीब पांच बजे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे और गांव के सामने ही पडरौना-दुदही मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर विशुनपुरा एसओ ब्रजेश मिश्रा, सेवरही एसओ उमेश कुमार व बरवापट्टी एसओ नन्दा प्रसाद मौके पर पहुंचे और घरवालों को समझाने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed