फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injured in an accident, death in hospital

दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Tue, 20 Oct 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
injured in an accident, death in hospital
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

दुदही। सेवरही मार्ग पर विशुनपुरा चौराहे के पास पर सोमवार की दोपहर में एंबुलेंस की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को विशुनपुरा पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दुदही की ओर से सेवरही की तरफ एक सरकारी एंबुलेंस मरीज लाने जा रही थी। विशुनपुर बरिया टोला बहपुरवा निवासी जगरनाथ यादव (65) बाजार कर घर जा रहे थे। सेवरही मार्ग स्थित विशुनपुर चौराहे से घर के लिए मुड़ रहे थे कि इसी दौरान एंबुलेंस की चपेट में आ गए। वहां मौजूद सुबाष यादव, नौरंग यादव आदि लोगों ने उन्हें सीएचसी दुदही में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां भी उनकी हालत गंभीर बने रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed