{"_id":"6a00e80cdcfeba46810c58b5","slug":"injured-in-a-dispute-over-honking-knife-attack-critical-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-159577-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाॅर्न बजाने के विवाद में चाकू लगने घायल हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाॅर्न बजाने के विवाद में चाकू लगने घायल हालत गंभीर
Mon, 11 May 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हार्न बजाने व ट्रैक्टर से साइड लेने को लेकर शनिवार की रात विवाद में चाकू से हमले में घायल अजित यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं, जबकि दूसरे घायल छोटे लाल यादव के स्वास्थ्य में सुधार है। रविवार को घायल अजित यादव के पिता दीनानाथ यादव ने पुलिस को भुजौली खुर्द के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम मामा-भांजा छोटे लाल यादव और अजित यादव ट्रैक्टर से जा रहे थे। साइड लेने और हार्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों की पिटाई की और चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। छोटे लाल यादव की हालत में जहां कुछ सुधार है, वहीं अजित यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार उसके आंत में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी में हैं। थानाध्यक्ष खड्डा संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।