फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured farmer dies after being hit by combine machine in kushinagar

कुशीनगर: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से घायल किसान की मौत, गांव में छाया मातम

Thu, 14 Apr 2022 04:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि कंबाइन मशीन की चपेट में आने से किसान त्रियोगी सिंह की मौत हुई है। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Injured farmer dies after being hit by combine machine in kushinagar
सांत्वना देने पहुंच रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में गेहूं की कटाई के दौरान 50 वर्षीय एक किसान कंबाइन मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान देर रात किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों से संपर्क कर किसान के परिवार को आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गंभीरपुर निवासी त्रियोगी सिंह (50) गांव के बुधवार की देर शाम गांव के बाहर अपने खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल कटवा रहे थे। उसी दौरान कंबाइन मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए, जहां त्रियोगी की हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरा देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि कंबाइन मशीन की चपेट में आने से किसान त्रियोगी सिंह की मौत हुई है। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed