फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Initiative to make school campuses green, saplings planted

Kushinagar News: ‎विद्यालय परिसरों को हरा-भरा बनाने की पहल, रोपे गए पौधे

Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Initiative to make school campuses green, saplings planted
दुदही। विद्यालय परिसरों को हरा-भरा बनाने और विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा दुदही और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में दुदही क्षेत्र के तीन विद्यालय परिसरों में छायादार, शोभादार और फलदार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

बीआरसी परिसर दुदही, कंपोजिट विद्यालय जंगल सिसवा बीएन टोला और प्राथमिक विद्यालय नौका टोला में पौधारोपण किया गया। शिक्षकों और बैंक अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक यादवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। विद्यालय परिसरों में लगाए गए पौधे आने वाले समय में विद्यार्थियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि विद्यालयों में पौधारोपण से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक संदेश मिलता है। शिक्षक पौधों की देखभाल करेंगे तो विद्यार्थी भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। विद्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएस दुदही प्रभारी नूर मोहम्मद, कंपोजिट विद्यालय जंगल सिसवा बीएन टोला प्रभारी मुनव्वर अली, संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष परमानंद पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज यादव, संयुक्त महामंत्री नीतीश चौधरी, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह यादव, समीर सिंह, हरेंद्र नारायण गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, सहायक लेखाकार अनंत अग्रवाल, कार्यालय सहायक गिरिजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed