फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   informed about traffic rules

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
informed about traffic rules
यातायात के नियमों की जानकारी दी
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर से जागरूकता रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर के बीआरसी परिसर से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। जागरूकता रैली को रवाना करते हुए डीआईओएस मनमोहन शर्मा और बीएसए विमलेश कुमार ने कहा कि सड़क पर चलते समय थोड़ी सी असावधानी हुई तो दुर्घटना हो सकती है। इसलिए वाहन चालकों समेत सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों को शत-प्रतिशत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। इसके बाद बीआरसी परिसर से निकली जागरूकता रैली को नगर में भ्रमण कराया गया। इस जागरूकता रैली में शामिल बच्चों ने यातायात नियमों का स्लोगन बोलकर लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने समेत अन्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पडरौना बीईओ अनूप गुप्ता, टीएसआई परमहंस यादव, जिला स्काउट शिक्षक नीरज बंका, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, संजीव सिंह, राजीव यादव, मोहम्मद रईस, हिमांशु, केशव, वृंदा चौहान, मनीषा, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed