{"_id":"693c7a8e89561b17600fd432","slug":"information-was-provided-about-sugarcane-planting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150608-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना बोआई के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना बोआई के बारे में दी जानकारी
Sat, 13 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कसया। शरद कालीन गन्ना बुआई और क्षेत्रफल बढ़ाने के उद्देश्य से गन्ना विकास के लिए चीनी मिल की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए ढाढ़ा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष आरके गुप्ता के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कसया गन्ना समिति के ग्राम अभिनाय पुर में शरदकालीन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गन्ना प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक गन्ना विशेषज्ञ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रमुख प्रजातियां को 0118 कोशा 1335 को लक 1401 और जिस खेत में जलभराव है तो उसमें पी-9301 की बुआई करें। दो आंख की गेड़ी काटें, उसे हेकसासटोप के घोल से उपचार करें। अधिशाषी अध्यक्ष आरके गुप्ता, प्रगतिशील किसान रामचंद्र यादव, विशंभर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।