फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   information to 112, challan

डॉयल 112 पर सूचना दी तो चौकीदार का कर दिया चालान

Mon, 03 Aug 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
information to 112, challan
डॉयल 112 पर सूचना दी तो चौकीदार का कर दिया चालान
विज्ञापन

छितौनी। विवाद की सूचना थाने के बजाय सीधे डॉयल 112 को देने से नाराज हनुमानगंज पुलिस ने जिंदा छपरा गांव के चौकीदार का भी 151 में चालान कर दिया।
जिंदाछपरा निवासी छट्ठू गांव का चौकीदार भी है। दो दिन पहले उसका गांव की किसी महिला से विवाद हो गया। चौकीदार ने इसकी जानकारी डॉयल 112 को दी। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। चौकीदार का आरोप है कि इससे नाराज पुलिस कर्मियों ने आरोपी पक्ष के साथ ही उसका भी शांति भंग के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया।

एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चौकीदार का आरोप निराधार है। चौकीदार का काम है कि किसी भी घटना की सूचना मोबाइल से एसओ को या थाना कार्यालय को दे। चौकीदार ने इसका पालन करने के बजाय सीधे पीआरवी को सूचना देकर पक्षकार बन गया। दोनों पक्षों का चालान किया गया। चौकीदार से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed