फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   information of airport uploaded

विमान पत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट की जानकारी साइट पर अपलोड कीं

Thu, 31 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
information of airport uploaded
विमान पत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट की जानकारी साइट पर अपलोड कीं
विज्ञापन

कसया। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर अब तक विश्व पटल पर नहीं था। इसे सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही पहचान थी, लेकिन अब भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न साइटों पर एयरपोर्ट से संबंधित प्रमुख जानकारी अपलोड कर दी है। इससे विश्व में कहीं से कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह जानकारी एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि अब एयरपोर्ट के लोकेशन से लेकर मौजूद सुविधाओं की जानकारी विश्व में कहीं से भी देखी जा सकती है। एयरपोर्ट से अस्पताल जैसे सीएचसी कसया, जिला अस्पताल की दूरी दर्शायी गई है। एयरपोर्ट से होटल, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट ऑफिस, कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर समेत अन्य जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह 28 जनवरी से प्रभावी होगा। एयरपोर्ट पर कस्टम, इमीग्रेशन ऑफिस, सुरक्षा में स्टेट पुलिस, फ्यूल में बीपीसीएल, फ्यूल एटीएफ, एक अपरन, रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग सर्विस, सीजनल क्लीयरिंग, टैक्सीवेज, चेक लोकेशन, मेट्रोलॉजिकल इनफारमेशन, रनवे की लंबाई चौड़ाई समेत अन्य डाटा ऑनलाइन कोई भी कहीं से देख सकेगा। एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग व टेक ऑफ की सुविधा है। इसके अलावा एयरपोर्ट का भौगोलिक लोकेशन भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed