फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information leaked before raid in hotel, police returned empty handed

Kushinagar News: होटल में छापेमारी से पहले लीक हुई सूचना, खाली हाथ लौटी पुलिस

Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Information leaked before raid in hotel, police returned empty handed
कसया। थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे होटल एवं गेस्ट हाउसों में एसओजी, एएचटीयू एवं महिला थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर करीब 13 होटलों में छापेमारी की। इसमें संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तु एवं रजिस्टरों की गहनता से चेकिंग की गई। पुलिस को कुछ हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सभी होटल संचालकों को अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब न परोसने की सख्त निर्देश दिए गए। होटलों में चेकिंग से अवैध रूप से संचालित कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर में संचालित होटल संचालकों में आए दिन मारपीट एवं विवाद आम बात हो गई है। वहीं लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में बड़े लोगो का भी हाथ नहीं होता तो इस तरह का धंधा नहीं फल फूल सकता। इन सब बातों को लेकर नगर में विभिन्न तरह की चर्चाएं आम हो गई है। एसओजी, एसएचओ कसया और प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू एवं महिला थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम ने नगर के करीब आठ होटलों में संदिग्ध व्यक्ति, रजिस्टर एवं अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिन में भी टीम की ओर से करीब पांच होटलों में छापेमारी की गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसमें पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। चेकिंग से अवैध रूप से होटल संचालित करने वाले संचालकों की बेचैनी बढ़ी है।

टीम की ओर से कुशीनगर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान एसओजी प्रभारी आलोक कुमार, एएचटीयू प्रभारी रामचंद्र राम, महिला थानाध्यक्ष सुमन सिंह, एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय, स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed