फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given to women about preparation of sugarcane saplings

Kushinagar News: महिलाओं को दी गन्ने की पौध तैयार करने की जानकारी

Sat, 03 Aug 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Information given to women about preparation of sugarcane saplings
कसया। तहसील क्षेत्र के ग्राम बटेसरा में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्षमता संबर्द्धन के तहत कृषि विशेषज्ञों ने गन्ने की नर्सरी तैयार करने के विधि बताई। सरस्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डॉक्टर पूर्णिमा, अंकुर श्रीवात्सव, डॉक्टर नवनीत त्यागी व उग्रसेन शाही ने प्रशिक्षण दिया। न्यू इंडिया सुगर मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक संतोष कुमार सिंह कहा कि गन्ने की नर्सरी तैयार कर समूह की सदस्य स्वावलंबी बन सकती हैं। मिल की ओर से समय-समय पर समूहों और किसानों को जानकारियां उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान गन्ना सुपरवाइजर रामानंद सिंह, अंकित शुक्ला, विनीत, समूह अध्यक्ष उषा देवी, सरिता देवी, शिला देवी, सुनिता देवी, राधिका देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed