फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given on prevention of AIDS

Kushinagar News: एड्स से बचाव की दी जानकारी

Fri, 30 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Information given on prevention of AIDS
रहसू बाजार। मलिन बस्ती दहरीपट्टी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गांव की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को प्रशिक्षित कर आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टीआई (सवेरा) के मैनेजर तारकेश्वर सिंह ने एचआईवी एड्स फैलाने के चार कारण व चार बचाव यानी 4 की बात रखा। उन्होंने ने बताया कि एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना, प्रमाणित ब्लड बैंक से ब्लड लेना, नये सिरिंज का उपयोग करना, एड्स से संक्रमित गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से इलाज कराने से हम एड्स से बच सकते हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। इससे संबंधित फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान पूनम देवी प्रमोद चौधरी, अभिषेक यादव, सुंद्रेश वर्मा, श्रवण कुमार गुप्ता, गोरख प्रसाद, कलावती देवी, रमा प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव ने की। संचालन परामर्शदाता शशिकला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed