फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given about increasing the productivity of sugarcane

Kushinagar News: गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के बारे में दी जानकारी

Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Information given about increasing the productivity of sugarcane
तमकुहीरोड। सेवरही गन्ना अनुसंधान संस्थान में बुधवार को गोरखपुर व गोंडा जिले से आए 100 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। किसानों को गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाषचंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। लेकिन पश्चिमी उत्तरप्रदेश की तुलना में यहां की उत्पादन क्षमता कम है। यदि किसान उन्नत विधि व समुचित प्रबंधन के साथ गन्ने की खेती करें, तो गन्ने की उपज में वृद्धि के साथ उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिराड़ी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की उपज बढ़ाना और खेती की लागत कम करना है। इसके लिए गन्ना किसान नवीन कृषि यंत्रों, उन्नतशील प्रजातियों व कीट प्रबंधन के साथ खेती करे तो लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. विनय मिश्र, डॉ. वाईपी भारती, डॉ. कमलकिशोर साहू, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. कृष्णानंद, डॉ. केपी सिंह, अजय राय, संजय शुक्ल, श्रीकृष्ण शुक्ल आदि ने संबोधित कर किसानों को लाभकारी गन्ना उत्पादन के मंत्र दिए। इसके बाद सभी किसानों को गन्ना परिक्षेत्र का भ्रमण कराया गया और किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed