फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given about gender equality and women protection

Kushinagar News: लैंगिक समानता और महिला संरक्षण के बारे में दी जानकारी

Thu, 21 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Information given about gender equality and women protection
अहिरौली राय में जागरूकता शिविर को संबोधित करते अपर जिला जज व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण।
कसया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को अहिरौली राय के पंचायत भवन परिसर में जागरूकता शिविर लगा। लोगों को लैंगिक समानता और महिला संरक्षण व अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि कांत यादव ने कहा कि पितृसत्तात्मक आधिपत्य के कारण महिलाओं के साथ अनादि काल से भेदभाव होता रहा है। विभिन्न अनिवार्य अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों एवं समझौतों के बावजूद यह भेदभाव बना हुआ है। दुनिया भर में प्रजनन अधिकार, श्रम, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित कानून पहले भी महिलाओं को दबाने के साथ-साथ उन पर अत्याचार और शोषण करने के लिए उपयोग किए जाते थे। अनेक देशों में समान अधिकारों से संबंधित कानूनों के बावजूद पुरुषों को आर्थिक लाभ या उपार्जन अधिक आसानी से प्राप्त करने के अवसर अधिक और सरलता से मिलते है। राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व उनके अनुपात से कहीं अधिक है। संस्कृति से लेकर खेल जैसे क्षेत्रों में भी पुरुषों का हस्तक्षेप महिलाओं के अनुपात में बहुत ज्यादा है। इसे संतुलित करने की आवश्यकता है। महिला एवं लैंगिक असमानता को दूर करना उन लोगों पर निर्भर करता है, जो इसे राजनीतिक एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं। तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए सभी प्रकार की मांग किया जा रहा है, लेकिन महिला अपने अधिकार क्षेत्र को जागरूक होकर अपने अधिकार को हासिल करें। शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाजउद्दीन ने की और संचालन राजस्व निरीक्षक मुरारी लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल रत्न मंजरी, संध्या साह, राजकुमार वर्मा, विजय मिश्रा, सुनील तिवारी, ओमप्रकाश, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed