{"_id":"691e2b012da059ec33075ce8","slug":"information-about-the-facilities-is-not-given-action-can-be-taken-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149230-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 काॅलेजों ने नहीं दी सुविधाओं की जानकारी, हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 काॅलेजों ने नहीं दी सुविधाओं की जानकारी, हो सकती है कार्रवाई
Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा की समय सारणी भी घोषित कर दी गई है।
लेकिन कई माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से बोर्ड की तरफ से मांग की सूचनाएं देने में हिलाहवाली की जा रही है। बार-बार मांगने के बाद भी जिले के 24 कॉलेजों की तरफ से अभी तक वेबसाइड पर आधारभूत सूचना अपलोड नहीं की गई है। ऐसे कॉलेजों पर बोर्ड की तरफ से कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा कॉलेजों की इस लापरवाही का खामियाजा वहां पंजीकृत बोर्ड परीक्षार्थियों को भी उठाना पड़ता है।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है। इन कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों का नामांकन है।
विज्ञापन
बोर्ड की तरफ से परीक्षा की तैयारी तेज करते हुए समय-सारणी जारी कर परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी कॉलेजों से उनके वहां उपलब्धस आधारभूत जानकारी जैसे कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जानकारी के अलावा कॉलेज में उपलब्ध शिक्षण कक्ष और नामांकित छात्रों की जानकारी बोर्ड की वेबासाइड पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए 10 नवंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन कॉलेजों की तरफ से अभी तक कॉलेज में उपलब्ध आधारभूत संसाधनों की जानकारी नहीं दी है। वे तत्काल बोर्ड की वेबसाईड पर अपलोड कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बोर्ड को संस्तुति कर दी जाएगी।