{"_id":"674b6ce405546b7f510f77e4","slug":"information-about-schemes-given-to-women-in-swavalamban-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127426-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वावलंबन कैंप में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वावलंबन कैंप में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
Sun, 01 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत शनिवार को ब्लॉक पडरौना में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड व सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना आदि में लाभान्वित किए जा सकने वाले परिवारों, महिलाओं तथा बच्चों के आवेदनों की समस्त प्रक्रिया ''इन वन विंडो-कैंपस'' के माध्यम कराई गई। बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना से जोड़ा गया। इस दौरान विधवा पुनर्विवाह के प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में सबको अवगत कराया गया। हरिशंकर मिश्रा, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी पडरौना ने हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।
इस अवसर पर शिव बहादुर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), दिनेश कुशवाहा, मनोज कुमार चतुर्वेदी, पाटेश्वरी चौबे, उमेश चंद्र तिवारी, विवेक सिंह, हिमांशु द्विवेदी, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, रीता यादव, प्रियंका चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिव बहादुर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), दिनेश कुशवाहा, मनोज कुमार चतुर्वेदी, पाटेश्वरी चौबे, उमेश चंद्र तिवारी, विवेक सिंह, हिमांशु द्विवेदी, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, रीता यादव, प्रियंका चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन