फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information about schemes given during Sankalp Yatra

Kushinagar News: संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 08 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes given during Sankalp Yatra
लीलाधर छपरा गांव में अनप्राशन कराते सदर विधायक मनीष जायसवाल।
कसया/मंसाछापर। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौथे दिन कसया ब्लॉक के ग्राम मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय खदही और विशुनपुरा ब्लॉक के लीलाधर छपरा और सरपतही खुर्द में बृहस्पतिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को बिजली, पानी, आवास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि समाज का अंतिम पात्र व्यक्ति या परिवार को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसका व्यापक प्रचार प्रसार जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी, डाॅ. संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, एसडीओ एजी मानवेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अपूर्वा प्रियदर्शिनी, सच्चिदानंद तिवारी, मीरा दुबे, प्रदीप यादव, कृषि विभाग से समरेंद्र मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विशुनपुरा ब्लॉक के लीलाधर छपरा और सरपतही खुर्द गांव में एलईडी वैन से कृषि से संबंधित, शिक्षा, स्वास्थ्य, समूह से लाभ और उसमें मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि अंतिम लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा था। इस दौरान सीडीपीओ पूजा रानी, महेश रौनियार, ग्राम प्रधान मनोज शंकर, पंचायत सहायक मनीषा गौतम समेत आदि मौजूद रहे।

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

रामकोला। क्षेत्र के अब्दुल चक इस्लाम गांव में राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद गांव के लोगों की शिकायतें सुनकर उसका निस्तारण किया गया। भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती रही है। पार्टी की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र में प्रत्येक वादों को पूरा किया है। इससे समाज का अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित हो रहा है। कार्यक्रम को विनोद भारती, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सतीश चौधरी आदि ने संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मनोहर गुप्ता ने किया। इस दौरान नोडल अधिकारी राजेश कुमार, रविंद्र प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप मद्धेशिया, प्रभारी भोला राय, मनोज दीक्षित, अमित गोविंद राव, राम कृपाल राय, राम प्रवेश मद्धेशिया, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed