फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information about improvement in voter list given to BLO and supervisor

Kushinagar News: बीएलओ और सुपरवाइजर को दी मतदाता सूची में सुधार की जानकारी

Tue, 09 Apr 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Information about improvement in voter list given to BLO and supervisor
फाजिलनगर। ब्लाॅक सभागार में सोमवार को बीएलओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण हुआ। इसमें उन्हें मतदाता सूची में सुधार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तमकुही राज के एसडीएम न्यायिक अनिल कुमार ने कहा कि मतदाता सूची चुनाव का महत्त्वपूर्ण अंग है। इसमें गड़बड़ी असंतोष को बढ़ाती है। सूची में नाम शामिल करने, जोड़ने या सुधारने में सावधानी बरतनी जरुरी है। किसी मतदाता का नाम सूची से काटा गया है, तो उसका कारण लिखा जाना चाहिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) व एसडीएम न्यायिक कसया पारितोष मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में देवरिया लोकसभा के फाजिलनगर विधानसभा के लिए कार्यालय खोला गया है। यहां लोकसभा के सामान्य निर्वाचन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन तहसीलदार चंदन शर्मा ने किया। इस दौरान राहुल कुमार चतुर्वेदी, शमी हैदर, प्रियांक पांडेय, अमीरुल्लाह अंसारी, मोहम्मद शमी, सत्यप्रकाश मिश्रा, व्यास प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed