{"_id":"65a99bd370ce20d7990cc075","slug":"information-about-hiv-aids-given-in-block-level-workshop-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-11195-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्लाॅक स्तरीय कार्यशाला में दी एचआईवी-एड्स की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्लाॅक स्तरीय कार्यशाला में दी एचआईवी-एड्स की जानकारी
Fri, 19 Jan 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने बृहस्पतिवार को एचआईवी-एड्स विषयक समुचित जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला का ब्लॉक सभागार में आयोजन किया है। जनपद स्तर पर बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायतीराज विभाग से समन्वय बनाकर एचआईवी-एड्स मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के साथ ही एचआईवी संक्रमितों के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेनस्ट्रिमिंग कार्यक्रम के तहत तीन-तीन के बैच में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दूसरे बैच में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं समेत कुल 67 लोगों ने प्रतिभाग किया।
सीएचसी के बीपीएम अनिता कुशवाहा ने बताया कि एचआईवी-एड्स की जानकारी ही बचाव है। उन्होंने वहां मौजूद प्रतिभागियों को प्रशिक्षण लेकर समाज को जागरूक करने के लिए कहा। सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच, इलाज व सलाह की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है। यहां आने वाले मरीजों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन, मास्टर ट्रेनर तारकेश्वर सिंह एवं धनंजय पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में सिंटू कुशवाहा, शिल्पी यादव, शिवानी सिंह, प्रीति मोर्या, स्मिता गोंड, रिंकी गुप्ता, सुभाष गुप्ता, मदन यादव, गीता सिंह, सीमा सिंह, रीना राय, मुन्नी देवी, आदित्य प्रकाश तिवारी,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।