फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Indrdew pooja from kisan

सिद्धनाथ मंदिर में मेघदेवता को प्रसन्न करने के लिए उतारी आरती

Tue, 19 Jul 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Indrdew pooja from kisan
इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने उतारी आरती
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। पिछले साल जहां रिकॉर्ड बारिश हुई थी, वहीं इस साल जिले में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। किसानों को अपनी फसलें सूखने की चिंता सता रही है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने किसानों के साथ सोमवार को प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बारिश के लिए इंद्रदेव, मेघ (वरुण) देवता की आरती उतारी।
पूर्वांचल किसान यूनियन के संरक्षक पप्पू पांडेय और समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल किसानों के साथ सिधुआं बाजार स्थित सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे। यहां सिद्धनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद मेघ देवता की आरती उतारी। पप्पू पांडेय का कहना था कि बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें अपनी फसलों के सूखने की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, लेकिन बारिश न होने से उनकी गाढ़ी कमाई बर्बाद होने की चिंता बनी हुई है। इसके अलावा भीषण गर्मी से आमजन भी परेशान है। जनहित में बारिश जरुरी है। इसलिए पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शैलेश मिश्रा, रोशन, मारकंडेय पांडेय, अजय यादव, नंदकिशोर, अंशु, जितेंद्र गुप्ता, महेंद्र यादव, चंदन पांडेय, राजबंशी यादव, रामेश्वर, विक्रम कुशवाहा, शैल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed