फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Increased water level in Gandak

गंडक का जलस्तर बढ़ा

Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Increased water level in Gandak
गंडक का पानी खेतों में पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से पिपराघाट में एक बड़े भू भाग में बोई गई फसलों को नुकसान होने का खतरा मंडराने लगा है। जल स्तर में वृद्धि से अब तक लगभग सैकड़ों हेक्टेअर गन्ना, मक्का और धान की फसल जलमग्न हो चुकी है। किसानों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो फसलें बर्बाद होने से बचा पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


 पिपराघाट की करीब बारह हजार आबादी के जीवन निर्वाह का मुख्य साधन कृषि है। खेती करके ही लोग अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं। यही नहीं, गन्ने की खेती से ही किसान अपने बच्चों के पढ़ाने सहित अन्य जरूरतें पूरी करते हैं। लेकिन किसानों की फसलों को गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से खतरा मंडराने लगा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है।
विज्ञापन


तवकल टोला, चौकी टोला, मुसहरी टोला, मोतीराय टोला, दहारी टोला, नरवाजोत, इमिलिया टोला, जोगनी टोला, बुटनटोला सहित अन्य कई गांवों में एक बडे़ भू-भाग पर बोई गई गन्ना, मक्का और धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद होने की आशंका पैदा हो गई है। गांव के कैलाश सिंह व शर्मा यादव का कहना है कि यदि बाढ़ से बचाने से संबंधी कार्य 15 जून से पहले पूरे कर लिए गए होते तो शायद यह स्थिति पैदा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरल शर्मा व अशोक सिंह का कहना है कि वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज अभी एक लाख क्यूसेक के आसपास चल रहा है। अगर नदी में डिस्चार्ज बढ़ा तो फसलों को बर्बाद होने से बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। फसलें जलमग्न होने जाने पर गांव के सुरेन्द्र, महातम, गोपी, नत्थू, पुजारी आदि ने चिंता जताने के साथ ही तहसील प्रशासन बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार रामसुधार का कहना है कि तहसील प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी में जुट गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed