{"_id":"696bf29b7d62b59dca0d9d5e","slug":"in-the-tie-breaker-kashmir-defeated-belthara-4-3-to-clinch-the-trophy-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152962-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टाई ब्रेकर में कश्मीर ने बेल्थरा को 4-3 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टाई ब्रेकर में कश्मीर ने बेल्थरा को 4-3 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया
Sun, 18 Jan 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज में आयोजित 32वी राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही आल इंडिया मैत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला टाईब्रेकर से कश्मीर की टीम ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कश्मीर के राहुल मैन आफ मैच एवं बेल्थरा के रिशु सिंह मैन आफ सीरीज चुने गए।
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल ने समापन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि खेल हो या जीवन उतार चढ़ाव आता रहता है। दोनों टीमें खेल का अच्छा प्रदर्शन किया है। आने वाला समय निश्चय ही उप विजेता टीम की होगी। संरक्षक राजा महेश्वर प्रताप शाही ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों दर्शकों एवं आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों का साभार प्रकट किया।
फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेल मैदान में चल रहे इस प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला यूनाइटेड क्लब श्री नगर कश्मीर एवं एम एस क्लब बेल्थरा बलिया के बीच हुआ। पहले हाफ तक दोनों ही टीम बराबरी पर रही। दूसरे हाफ के शुरू होते ही कश्मीर के उमर ने गोल दाग कर 1- 0 से बढ़त बना लिया खेल के अंतिम क्षणों में बेल्थरा के अमन के गोल से स्कोर बराबर हो गया।जिसके बाद अतिरिक्त समय में खेल खेलाया गया। निर्णय नहीं होने पर टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमें कश्मीर की टीम 4- 3गोल से विजई रही।
विज्ञापन
इस तरह पिछली बार की उपविजेता बेल्थरा बलिया इस बार भी खिताब से दूर रही व उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम को चेयरमैन जेपी गुप्ता, प्रधानाचार्य रमेश सिंह,डाक्टर मुन्ना गुप्ता, डाक्टर पीएल गुप्ता आदि ने संबोधित किया।