{"_id":"6ad28505a4f467e51c036070","slug":"in-the-teachers-mlc-election-3496-voters-will-cast-their-ballots-across-15-polling-centers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-170346-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 15 केंद्रों पर 3,496 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 15 केंद्रों पर 3,496 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
23 अक्तूबर को मतदान व 27 अक्तूबर को होगी मतगणना
चुनाव मैदान में हैं कुल 16 उम्मीदवार, 771 महिलाएं भी करेंगी मतदान
पडरौना। जिले में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 14 ब्लॉक व नगरपालिका पडरौना कार्यालय शामिल है। 15 मतदान केंद्रों पर 23 अक्तूबर को सुबह 8:0 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए कुशीनगर में कुल 3,496 मतदाता हैं। इसमें सर्वाधिक 369 मतदाता क्षेत्र पंचायत कसया मतदान केंद्र पर हैं तो वहीं सबसे कम क्षेत्र पंचायत नेबुआ नौरंगिया मतदान केंद्र पर सिर्फ 96 मतदाता हैं। एमएलसी चुनाव के लिए कुल 3,496 मतदाताओं में से 2,725 पुरुष व 771 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए छह जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो सेक्टर व एक जोनल मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। वहीं, 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान के दौरान 17 छोटी व एक बड़ी गाड़ी भी लगाई गई है।
कोट
-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। मतदान केंद्रों पर जो कमियां हैं। उसे ठीक कराया जा रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- सर्वेश कुमार सिंह गौर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, कुशीनगर