{"_id":"62cf0e84be303e0a150f4d12","slug":"in-the-meeting-public-representatives-raised-the-problem-of-power-supply-kushinagar-news-gkp4435869199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई बिजली आपूर्ति की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई बिजली आपूर्ति की समस्या
विज्ञापन

पडरौना। जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने बिजली की समस्या को दूर करने की मांग जिलाधिकारी एस राजलिंगम से की।
बिजली निगम के अलावा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों की लापरवाही की भी शिकायत जनप्रतिनिधियों ने डीएम से की। बैठक में मौजूद अधिकारियों को हिदायत देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जो भी समस्याएं बताते हैं, उनके निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी तरह की गड़बड़ी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।
बैठक में खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने बाढ़ खंड, विद्युत निगम, लोक निर्माण से संबंधित मामलों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। सफाई कर्मचारी का भी मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों सहित अन्य मामलों के निस्तारण के निर्देश रिए। खड्डा के विधायक ने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों से इस तरह का संवाद आवश्यक है। देवरिया सांसद के प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय ने बिजली की समस्या दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बैठक में कानून-व्यवस्था के मामले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कुछ मुद्दों के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया को जानकारी दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से जो भी समस्याएं सामने लाई जाती हैं, उनके निस्तारण में विलंब न किया जाए। उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।