फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the measurement, possession of more land than the area was found

Kushinagar News: पैमाइश में रकबा से अधिक भूमि पर मिला कब्जा

Sun, 15 Feb 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
In the measurement, possession of more land than the area was found
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित कर्बला की भूमि की शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर पैमाइश कराई गई। इसमें रकबा से अधिक भूमि पर कब्जा मिला। तहसील प्रशासन ने अतिरिक्त भूमि से कब्जा हटाने का निर्देश कर्बला पक्ष के लोगों को दिया। इसको लेकर तीन घंटे तक गहमा-गहमी रही और पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के गोरक्ष प्रांत के जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर प्रियेश पाठक (बजरंगी) सीएम पोर्टल पर आईजीआरएस एसडीएम कसया में बने कर्बला को अवैध होने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल के निर्देश पर कर्बला की जमीन की पैमाइश के लिए टीम गठित किया गया। टीम में राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल निलेश रंजन राव, अशोक कन्नौजिया, शैलेंद्र कुमार दूबे, मोहम्मद असलम, गुलक्सा खातून शामिल रहीं। टीम दोपहर बाद मौके पर पहुंची। टीम ने गाटा संख्या 58/0.032 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया। पैमाइश के दौरान एनएच 28-बी और बंजर भूमि का कुछ हिस्सा कर्बला क्षेत्र में पाया गया। प्रशासन ने संबंधित अंश को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिया गया। मौके पर शिकायतकर्ता प्रियेश पाठक, नगरपालिका कर्मी, एसआई गौरव श्रीवास्तव सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed