फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the fourth phase spotlight

गहमागहमी में चौथे चरण का मतदान संपन्न

Thu, 29 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। चौथे चरण में 19 जिला पंचायत और 469 बीडीसी सदस्यों के लिए बृहस्पतिवार को बूथों पर गहमागहमी के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन

पडरौना, दुदही और विशुनपुरा ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के 258 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2577 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनका भाग्य बृहस्पतिवार को मतपेटियों में बंद हो गया।
हालांकि सुबह से ही बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलने से कुछ बूथों पर सन्नाटा रहा, जबकि अन्य जगहों पर मतदाताओं की संख्या कम रही।
कई बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार दिखी। कुछ जगहों पर नाबालिगाें को मतदान करने के आरोप में पकड़ा गया। चौथे चरण में 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
पडरौना ब्लॉक के आठ जिला पंचायत और 194 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 150 मतदान केंद्रों के 394, दुदही ब्लॉक के छह जिला पंचायत और 149 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 121 मतदान केंद्रों के 270 और विशुनपुरा ब्लॉक के पांच जिला पंचायत और 126 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 99 मतदान केंद्रों पर 239 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

मौसम खराब होने की वजह से शुरूआत में बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं की संख्या कम रही। लेकिन दोपहर से बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग और बीमार लोग भी मतदान के प्रति उत्सुक दिखे। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने बूथों पर पहुंचे। संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। दुदही में 17 नाबालिगों को मतदान के आरोप में पकड़ा गया।
डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान स्थलों का जायजा लिया। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक पडरौना ब्लॉक में 61 प्रतिशत, विशुनपुरा और दुदही ब्लॉक में 59-59 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन तीनों ब्लॉकों में मतदान प्रतिशत 59.67 प्रतिशत रहा। देर शाम तक मतपेटियां संबंधित ब्लॉकों के स्ट्रॉग रूम में कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच जमा करा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed