फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in selling duplicat gold 3 caught

Kushinagar News: नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
in selling duplicat gold 3 caught
कसया पुलिस ने अभिनायकपुर गांव से तीनों को पकड़ा
विज्ञापन

गांवों में फेरी लगा लोगों को झांसे में लेकर करते थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अभिनायकपुर गांव में झांसा देकर नकली सोने का आभूषण बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। एक महिला समेत तीन ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.240 किग्रा नकली सोने के आभूषण बरामद हुए।
थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के गांवों में दो पुरुष व एक महिला नकली सोने के गहने को असली बताकर लोगों को बेचते थे। इसकी जानकारी पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को अभिनायकपुर गांव से हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि नकली सोने को असली बताकर गांवों में कम रेट पर लोगों को झांसे में लेकर बेचते थे। पुलिस ने ठगों की पहचान प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र के थानापुर गांव निवासी शिवम गिरी, मोहन गिरी व शांति देवी के रूप में किया। पुलिस की मानें तो यह गिरोह पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठगी का काम करता है। इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed