{"_id":"5ab151124f1c1bc4758b67b3","slug":"in-rural-areas-40-per-cent-of-the-students-did-not-give-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में 40 फीसदी विद्यार्थियों ने नहीं दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में 40 फीसदी विद्यार्थियों ने नहीं दी परीक्षा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
परीक्ष्ाा
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के दौरान बच्चों की संख्या कम रहना तो सामान्य बात है लेकिन वार्षिक परीक्षा में भी यह अंतर चौंकाने वाला है। शहरी क्षेत्रों में तो फिर भी गनीमत है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकन व उपस्थिति का अंतर अधिक है। आश्चर्य जनक रूप से अध्यापक इस अंतर के लिए अभिभावक को ही दोष दे रहे हैं। अध्यापकों का कहना है कि अभिभावक बच्चों को खेती व अन्य कार्यों में लगाए रखते हैं।
मंगलवार से जिले के सभी 2179 प्राथमिक और 824 जूनियर विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। इसमें करीब पौने तीन लाख बच्चों को शामिल होना था। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए स्कूलों को बजट भेजा गया है, जबकि प्रश्न पत्र विभाग की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने इस वर्ष पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने के लिए तमाम दावे किए हैं लेकिन परीक्षा की हकीकत कुछ और कहानी कह रही है। पडरौना नगर में दो जूनियर और 10 प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालय कोठा दरबार में 80 से 62 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय राजदबार रोड में 79 में से 50 बच्चे, बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 450 में से 351 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय साहबगंज कन्या में 97 में 93 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय साहबगंज में 110 में से 70 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड पूर्वी में नामांकित 61 में से 59 बच्चे और प्राथमिक विद्यालय नौकाटोला में नामांकित 60 बच्चों में से 55 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
बीआरसी परिसर स्थित जूनियर हाईस्कूल में 70 में से 45 और जूनियर हाईस्कूल साहबगंज में 32 में से 15 बच्चे मौजूद रहे। एबीआरसी ने की जांच परंतु शहर से बाहर निकलते ही हालत खराब हो जाता है। दुदही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर बरिया पट्टी सेमरा टोला में 107 से से 66 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय बहपुरवा में 92 में से 62 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में 108 मेें से 73 बच्चे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में 114 में से 63 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। बीएसए हेमंत राव का कहना है कि परीक्षा की जांच के दौरान नामांकन व उपस्थिति की भी जांच की जा रही है। इसमें अंतर क्यों आ रहा है, इसकी भी पड़ताल हो रही है। एबीआरसी ने कई स्कूलों का किया दौरान पडरौना। एबीआरसी समन्वयक तारकेश्वर शुक्ला ने मंगलवार को सुबह कई स्कूलों की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरौना में 70 के सापेक्ष 45 छात्र परीक्षा में सम्मिलित थे। प्राथमिक में 455 के सापेक्ष 149 छात्र परीक्षा में सम्मिलित थे। कटनवार में 114 के सापेक्ष 85 छात्र परीक्षा में सम्मिलित थे। अमवा फार्म में 168 के सापेक्ष 41 छात्र परीक्षा में सम्मिलित थे। गायघाट में 134 के सापेक्ष 84 छात्र मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय खिरकिया नई बस्ती में 86 के सापेक्ष 75 और प्राथमिक विद्यालय मटियरवा हरिजन टोली में 133 के सापेक्ष 89 छात्र परीक्षा में मौजूद थे।