{"_id":"696bef6a496614bfcc01cf6f","slug":"in-padrauna-thieves-broke-through-a-window-grill-and-stole-jewelry-worth-30-lakh-rupees-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-152939-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना में खिड़की की ग्रिल ताेड़कर चोरों ने 30 लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना में खिड़की की ग्रिल ताेड़कर चोरों ने 30 लाख के जेवर उड़ाए
Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के रियाजनगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात खिड़की का ग्रिल ताेड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने जेवर उड़ा दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 30 लाख रुपये के गहने लेकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिश्रौली की रियाजनगर मोहल्ला निवासी मजबुन नेशा पत्नी स्व.अब्दुल अहमद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपनी दो बेटियों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई।
रात में चोर घर के पीछे से खिड़की में लगा ग्रिल तोड़कर घर में अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे बहू के जेवरात जिसमें गले का हार, झुमका सहित करीब 30 लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब मैं सो कर उठी तो देखा कि बहू के कमरे का ग्रिल टूटा हुआ है। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। कमरे के अंदर गई तो आलमारी का ताल टूटा हुआ था उसमें रखे गहने गायब मिले समान बिखरा हुआ था। उसके बाद डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच चल रही है।